9.60 लाख की नशीली कैप्सूल्स की खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0 जगदलपुर की बोधघाट थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

जगदलपुर।
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बोधघाट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों से 9 लाख 60 हजार रुपए कीमत की कैप्सूल्स की बड़ी खेप बरामद की गई है।

बात दे कि थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि गंगामुंडा तालाब के किनारे स्थित चौपाटी में दो व्यक्ति बैग में प्रतिबंधित अवैध नशीली दवा रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्टाफ कi विशेष टीम बनाकर सूचना की तस्दीक तथा कार्रवाई करने के लिए टीम को गंगामुंडा तालाब किनारे स्थित चौपाटी के लिए रवाना किया गया। टीम ने मुखबिर के बताए हुलिया वाले दो संदेही व्यक्तियों को पकड़ा। संदेहियों ने अपना नाम पता राजेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह यादव उम्र 50 वर्ष निवासी तेतरखूंटी जगदलपुर और मोनू गुप्ता पिता नन्हे लाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर बताया। उनके बैग की तलाशी लेने पर प्रतिबंधित नशीली केप्सूल्स की कुल 100 स्ट्रिप्स 300 पत्ते कुल 2,400 नग बरामद हुए। इनकी कुल कीमत 9 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। आरोपियों से 960 रुपए कैश भी जप्त किए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया। इस मामले का पर्दाफाश करने में बोधघाट थाना इंचार्ज निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग व पवन श्रीवास्तव और आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरीलाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *