कलेक्टोरेट में शासकीय स्क्रैप की खुली बिक्री, तांबा और पीतल समेत कई सामग्रियों के दाम तय

०  कॉपर स्क्रैप की दर 246 रुपए प्रति किग्रा तय 
जगदलपुर। कलेक्टोरेट जगदलपुर के राजस्व विभाग के अंतर्गत नाजरात शाखा में जमा अनुपयोगी शासकीय सामग्रियों को अब कबाड़ के रूप में बेचा जा रहा है। इन सामग्रियों का विक्रय प्रति किलोग्राम की निर्धारित दर पर किया जाएगा। सबसे कीमती स्कैप कॉपर है जिसकी दर 246 रुपए प्रति किलो तय की गई है। इसके अतिरिक्त ब्रॉस 144 रुपए, एल्यूमिनियम 82 रुपए, आयरन 28 रुपए और जीआई पाइप 25 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध हैं। कम कीमत वाली श्रेणियों में टीन 15 रुपए, वाहन टायर और पुराने कागज 8 रुपए तथा प्लास्टिक मात्र 5 रुपए प्रति किलो की दर पर बेचे जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन प्रस्तुत कर जिला कार्यालय के जिला नाजिर से संपर्क कर सकते हैं और निर्धारित दरों पर सामग्री का क्रय कर सकते हैं। सामग्रियों के नाप-तौल और कागज स्कैपिंग मशीन की पूरी व्यवस्था आवेदक को स्वयं के खर्च पर करनी होगी। साथ ही सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से यह नियम बनाया गया है कि क्रय की गई कबाड़ सामग्री का उठाव तभी संभव होगा जब उसकी पूरी राशि शासन के पास जमा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *