महिला कांग्रेस ने महिला एवं बाल विकास मंत्री और गृहमंत्री का किया पुतला दहन

0  बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार का विरोध
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण द्वारा महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के नेतृत्व में राज्य में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के विरोध में गृहमंत्री विजय शर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन किया गया।
महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दुर्ग में 5 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी, बिलासपुर में महिला की निर्मम हत्या, प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध, लचर कानून व्यवस्था एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को वितरित करने के लिए साड़ी खरीदी में हुए कथित भ्रष्टाचार के विरोध में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सरकार बनाने वाली भाजपा सरकार में महिलाएं और बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।छत्तीसगढ़ प्रदेश अपराध का हब बन चुका है और भाजपा सरकार के तथाकथित सुशासन की यही सच्चाई है। मुख्यमंत्री मौन बने हुए हैं। महिला बाल विकास मंत्री का एक भी बयान सामने नहीं आता है और महिला सशक्तिकरण की बड़ी बड़ी बातें करते हैं। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को जवाब देना होगा कि आखिर प्रदेश में बहन, बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं है? ऐसी आपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की साड़ियों तक में भ्रष्टाचार हो रहा है। बिलासपुर में महिला कि निर्मम हत्या होती है महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा देने में नाकाम प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की चुप्पी समझ से परे है, क़ानून का भय पूरी तरह खत्म हो चुका है। बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कुल मिलाकर गृहमंत्री विजय शर्मा की लचर कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार हैं। पुतला दहन कर चेतावनी दी गई कि ऎसी घटनाएं नहीं रुकती तथा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, प्रदेश सचिव अर्पणा वाजपेयी, उपाध्यक्ष अंजना नाग, अम्माजी राव, महामंत्री कमल झज्ज, जनपद सदस्य मालती मौर्य, कार्यालय प्रभारी माही श्रीवास्तव, महामंत्री कुसुम नेगी, उमा सागर, एस. नीला, जोगेश्वरी राव, पार्षद जस्टिन भवानी, मनीता रावत, गौरी बंजारा, निर्मला कश्यप, इंदु बघेल, हेमलता यादव, अनुसुईया निषाद, रितिका कर्मा, एम. ज्योति राव, संजुक्ता सिरा, रेणुका कश्यप आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *