शादाब अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, फिर बनाए गए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया इंचार्ज

जगदलपुर। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के पूर्व सांसद सोशल मीडिया प्रभारी की अहम भूमिका निभा चुके शादाब अहमद को जिला कांग्रेस कमेटी शहर का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए शादाब अहमद ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा,लगन और समर्पण के साथ निभाएंगे एवं कांग्रेस की रीति-नीतियों और विचारधारा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। शादाब अहमद ने मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *