भाजपा सरकार महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं को धोखा दे रही – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भाजपा सरकार के नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना नारी सशक्तिकरण के लिए लागू हुई यह योजना में पिछले 2 साल में ई केवाईसी के नाम पर 5 लाख से अधिक महिलाओं का नाम सूची से काटने का काम किया गया है। लेकिन छूटे हुए पात्र महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने के लिए फॉर्म नहीं भराया जा रहा है और अभी तक इसके लिए सरकार की कोई नीति दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा का वादा था कि सभी प्रत्येक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन जैसे ही सरकार बनती है वैसे ही विभिन्न तरह के नियम कानून ले आते हैं। प्रदेश में लगभग डेढ़ करोड़ महिलाएं विवाहित होंगी, उसमें से करीबन 1 करोड़ महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना था। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में सरकार दावा करती थी कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है लेकिन लगातार ई केवाईसी के नाम पर महिलाओं का नाम काटने का प्रक्रिया चल रहा है लेकिन पिछले 2 साल में एक बार भी पात्र महिलाओं से महतारी वंदन योजना में नाम जोड़ने के लिए आवेदन नहीं मंगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के सरकार झूठ के पुलिंदों से बनी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली 500 रू. की पेंशन को इस योजना में मिलाकर उन्हें 1000 रू. ही दिए जा रहे हैं, जो एक तरह से कटौती है। आज प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती है कि 5 लाख जिन महिलाओं का नाम काटा गया है वह सार्वजनिक करें और सरकार को यह स्पष्ट बताना चाहिए कि जो विवाहित महिलाएं हैं, पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को महतारी वंदन योजना के लाभ दिलाने के लिए सरकार क्या कर रही है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *