खैरगुड़ा में सीसी सड़क का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बकावंड। विकासखंड बस्तर की ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता-2 में 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत 4.24 लाख रुपए की लागत वाली 150 मीटर लंबी सीसी सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पुजारी कामेश मांझी, सरपंच ईस्पर मंडावी और जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित थे। भूमिपूजन समारोह में मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, नड़गू नाग, मनोज कुमार, सुरेश, नंदो, तुला, सुखराम, उर्धेश्वर ठाकुर, श्यामलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, जिससे उनका जीवन आसान बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण के लिए विष्णु देव सरकार का आभार व्यक्त किया और विकास कार्यों में और तेजी लाने की मांग की। सरपंच ईस्पर मंडावी ने कहा कि ग्रामीणों का जीवन आसान बनाने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इस सड़क के निर्माण से हमारे गांव का विकास होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी। भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और इस दिशा में और तेजी लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *