
० माता के महागौरी स्वरूप का हुआ विशेष पूजन
जगदलपुर। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने महागौरी की पूजा-उपासना की। मां महागौरी को शांति, पवित्रता और सौभाग्य की देवी माना जाता है। वे जीवन से नकारात्मकता मिटाकर सुख-समृद्धि लाती हैं।
अष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है।माता को नारियल का भोग अर्पित कर विधि विधान और परंपरा के साथ श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं नगर के माता दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। जिन श्रद्धालुओं ने आस्था के दीप प्रज्वलित किए थे, उन्होंने हवन में शामिल होकर पूर्णाहुति दी। मां दंतेश्वरी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार पाढ़ी और उदय पाणिग्रही ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संकल्प दिला कर हवन पूजन संपन्न कराया। हवन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।