टेम्पल कमेटी ने जताया भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव का आभार

० माई दंतेश्वरी मंदिर में डोम शेड निर्माण से बढ़ेगी श्रद्धालुओं की सुविधा

जगदलपुर। बस्तर अंचल की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों के संवर्धन एवं उन्नयन हेतु कुल 1 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, जिसमें से दंतेश्वरी मंदिर में डोम शेड निर्माण भी शामिल है।

मंदिर में बनने वाला भव्य डोम शेड न केवल परिसर की सुंदरता और भव्यता को बढ़ाएगा, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी राहत प्रदान करेगा। विशेष रूप से नवरात्रि जैसे बड़े पर्वों के दौरान भारी संख्या में पहुंचने वाले भक्तों को धूप और बारिश से बचाव मिलेगा, जिससे दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगी। जनमानस की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा प्राप्त होगा। डोम शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत होने पर टेम्पल कमेटी ने विधायक किरण देव के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के शेषनारायण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, राजीव नारंग, विजय भारत, शशिभूषण रथ, नरेंद्र पाणिग्राही, मोहन पाणिग्राही, रितेश गुप्ता, विजय बेवर्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *