जगदलपुर की ख़ुदेजा खान को ‘वामा’ सम्मान

जगदलपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित वामा अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वामा सखियों को सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में जगदलपुर की ख़ुदेजा खान को वामा सम्मान भेंट किया गया। सम्मान के साथ ही उन्हें शाॅल और 2100 रुपए की धनराशि प्रदान की गई। ये सम्मान जुबैदा खातून के सौजन्य से दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आयोजन बस्तर अंचल की रीमा दीवान चड्ढा की संस्था वामा विमर्श मंच के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। आयोजन की संकल्पना और व्यवस्था उनकी ही थी। इस अवसर पर सृजन बिंब प्रकाशन से रीमा दीवान चड्ढा की कृति सृजन के शिखर का लोकार्पण भी हुआ। उन्हें भी वामा सम्मान से विभूषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *