खंडित कर दी गईं झीरमघाटी के शहीदों की तस्वीरें!

0 कांग्रेसजनों में आक्रोश, सुशील मौर्य पहुंचे थाने 

जगदलपुर। झीरमघाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें खंडित कर दी गई हैं। अज्ञात तत्वों ने शहीद कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा और नंदकुमार पटेल की तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया है। इस घटना से कांग्रेसजनों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने दरभा थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आज झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शहीद महेंद्र कर्मा एवं शहीद नंदकुमार पटेल की तस्वीरें खंडित पाई गईं। इस पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि अपने नेताओं का इस प्रकार का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। शहीद स्मारक में शहीद स्व.महेंद्र कर्मा जी व शहीद स्व.नंदकुमार पटेल की तस्वीर को खंडित पाए जाने पर शहर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला व पूर्व विधायक रेखचंद जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दरभा थाना पहुंचकर ऐसे कृत्य करने वालों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज हेतु आवेदन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *