अबूझमाड़ क्षेत्र में तीन परिवारों की मूल धर्म में हुई वापसी

जगदलपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा व ‌किहकार में बजरंग दल का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में ईसाई धर्म में जा चुके आदिवासी भाई-बहनों को भी आमंत्रित किया गया था मूल धर्म में वापसी के प्रयासों के तहत 3 परिवारों ने घर वापसी कर सनातन धर्म को पुनः अपनाया।
सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के अनुसार सभी परिवारों का विधिवत एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बजरंग दल जिला संयोजक करमवीर सिंह काकू, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उत्तम भौमिक, बजरंग दल कार्यकर्ता विक्रम यादव, संतोष नुरेटी आदि उपस्थित थे। सनातन संस्कृति की रक्षा, आदिवासी समाज की एकता और धर्म जागरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *