कोकीन के साथ नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, DRI की बड़ी कार्रवाई


रायपुर।
राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने सतर्कता दिखाते हुए एक हवाई यात्री के पास से 270 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

आरोपी युवक नाइजीरिया का निवासी बताया जा रहा है, जिसे मौके पर गिरफ्तार कर DRI कार्यालय लाया गया है। आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर उसे रोका गया, जिसके बाद तलाशी में कोकीन बरामद हुई।

सप्लाई चेन खंगालने में जुटी DRI

DRI अधिकारी आरोपी से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कोकीन कहां से लाई गई थी, रायपुर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और इसके पीछे कौन-सा नेटवर्क सक्रिय है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की कड़ियां सामने आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *