करपावंड के ऐतिहासिक मेले में विभिन्न गांवों से पहुंचे देवी-देवता

० सरपंच नीलम कश्यप ने परंपरा संरक्षण के लिए ग्रामीणों को सराहा 
बकावंड। विकासखंड बकावंड के करपावंड में ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में पारंपरिक संस्कृति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कोसमी के युवा सरपंच नीलम कश्यप विभिन्न गांवों के सरपंचों के साथ मेले में शामिल हुए। नीलम कश्यप और अन्य सरपंचों ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। कोसमी के सरपंच नीलम कश्यप ने मेले को बस्तर की संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि करपावंड के ग्रामीण अपनी ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा को आज भी सहेजे हुए हैं, जो गर्व की बात है। श्री कश्यप ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी को चाहिए कि वह हमारी इस धरोहर को सम्हाले रखे और अपनी अगली पीढ़ी को सौंपे। नीलम कश्यप ने ग्रामवासियों को मेला आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *