भाजपा कार्यकर्ता होना गर्व की बात, होती है महति जिम्मेदारी भी : किरण सिंह देव

0 विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

0 25 को अटल स्मृति दिवस और 26 को वीर बाल दिवस मनाएगी भाजपा 

0 मंडल स्तर पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपनी संगठन की गतिविधियों की रफ़्तार बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनता के बीच जाकर सतत कार्य करने हेतु लगातार संगठनात्मक बैठकें कर रही है। इसी तारतम्य में आज शनिवार को भाजपा द्वारा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय वीर सावरकर भवन में किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपल्बधियों व लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत के युग पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष 25 दिसंबर को भव्यता के साथ मनाने व 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन व्यापक रूप से करने कहा। किरण सिंह देव ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात तो है ही, हम कार्यकर्ताओं पर महति ज़िम्मेदारी भी है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न कराने सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में बस्तर जिला संगठन प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि अटल स्मृति दिवस पर विविध कार्यक्रम सभी मंडलों में मनाया जाएगा। जिसकी समग्र तैयारियां समय पूर्व पूरी हो। श्री लाटिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा एनडीए सरकार के दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पूर्व-पश्चिम उत्तर-दक्षिण को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए किए गए कार्यो को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता अटल जी के सपनों को साकार करने पूर्व में डॉ. रमन सिंह व वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश में विकास व जनहित के कार्यों का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने प्रस्तावना उद्बोधन दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री परीस बेसरा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, श्रीनिवास मिश्रा, महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, पदलाम नाग, अनिल शर्मा, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, लखीधर बघेल, प्रदीप देवांगन, योगेंद्र पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी, सुब्रतो विश्वास, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, महेंद्र सेठिया, हरिराम मंडावी, देवीप्रसाद बेंजाम, किरण सेन, फूल सिंह सेठिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *