विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नानगुर प्रखंड की महत्वपूर्ण बैठक

 

जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नानगुर प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पंचायत उलनार के सद्भावना भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नवीन देवांगन ने कहा कि आदिवासी समाज सनातन संस्कृति के असली वाहक हैं और उन्होंने धर्म परिवर्तन की निंदा की।
बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा की गई। धर्म परिवर्तन की निंदा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नवीन देवांगन ने धर्म परिवर्तन की निंदा की और कहा कि यह सनातन संस्कृति के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि जब देश में मुगलों का शासन था तो कोई भी व्यक्ति मुसलमान नहीं बना, जब अंग्रेजों का शासन था तब किसी ने धर्म संस्कृति को छोड़कर धर्म परिवर्तन नहीं किया, लेकिन आज आजाद भारत में किस कारण से लोगो को शिक्षा चिकित्सा के नाम पर गुमराह कर धर्म परिवर्तन कर के उनके धर्म संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है। घर वापसी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने अब तक 600 परिवारों की घर वापसी कराई है, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है। इससे ग्रामीणों को अपनी संस्कृति और धर्म के महत्व के बारे में पता चला है।

संगठन की अपील उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू ने ग्रामीणों से एकजुट रहने और समाज को गुमराह करने वालों को जवाब देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामवासी एक होकर रहे और संगठित होकर रहे ताकि समाज को गुमराह करने वाले तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दे सके। इस बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों को सनातन संस्कृति के महत्व के बारे में जागरूक करना और समाज को गुमराह करने वालों के खिलाफ एकजुट करना था। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार रखे, जिससे विश्व हिंदू परिषद की योजनाओं को और भी बेहतर बनाया जा सके। इस बैठक से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है और वे अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं। इस बैठक में प्रमुख रूप से नवीन देवांगन, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद प्रेम चालकी, जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद जागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद ईश्वर कश्यप, प्रखंड अध्यक्ष सोम नाग, प्रखंड संयोजक बसंत, सह संयोजक नारायण, गौ रक्षा प्रमुख आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *