जनपद पंचायत बस्तर में शिक्षा समिति की बैठक संपन्न

बस्तर। जनपद पंचायत बस्तर में शिक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा समिति की अध्यक्ष जयबती कश्यप ने की। इस बैठक में मानसिंह कश्यप, चईतराम कश्यप, अनिता कश्यप, माहंगी कश्यप, जमुना ठाकुर सहित अन्य जनपद सदस्य और खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एबीईओ सुशील तिवारी बीआरसी अजम्बर कोर्राम एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और जाति प्रमाण पत्र, मध्याह्न भोजन संचालन, साइकिल वितरण, छात्र-छात्राओं को गणवेश और पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा आश्रम और छात्रावासों के रखरखाव और अनियमित बच्चों को शाला से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायत के सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पारस्परिक चर्चा के माध्यम से सुझाव रखे और अध्यक्ष महोदया की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सुझाव दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *