


जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री आज उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम और दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद महेश कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत भी हवाई अड्डे पहुंचे।
स्वागत समारोह में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, पूर्व विधायक डॉ सुभाऊ कश्यप समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके साथ ही कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों का स्वागत किया।