शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती

जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की सादगीपूर्ण जयंती मनाई गई। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि स्व. राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने सूचना क्रांति की नींव रखकर भारत को एक नए युग की ओर अग्रसर किया। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत करने और युवाओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि स्व. राजीव गांधी युवा शक्ति के प्रेरणास्रोत थे। उनकी नीतियों ने युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाया तथा भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, लता निषाद, कोमल सेना, हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, अंगद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, एम. वेंकट राव, सहदेव नाग, संदीप दास, तरनजीत सिंह, ललिता राव, अंजना नाग, एस. नीला, ज्योति राव, हेमंत कश्यप, पार्षद जस्टिन भवानी, कमलेश पाठक, उस्मान रजा, सलीम जाफर अली, हरिसिंह, मोहसिन खान, समीर कुरैशी सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *