रायपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी व नवीन मार्कण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमण्डल में हुए विस्तार का स्वागत करते हुए नवनियुक्त मंत्रियों गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को बधाई दी है। भाजपा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार नई ऊर्जा के साथ प्रदेश में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के अपने मूलमंत्र को साकार करते हुए जन-विश्वास पर खरी उतरेगी।