बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बोड़ला-पुसनार जंगल में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। बीजापुर एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, गंगालूर थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस गोलीबारी में घायल हुए दोनों जवानों को तत्काल बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों जवानों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *