सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर ED-CBI का छापा, शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

दुर्ग। शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी प्रतिष्ठान सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों की टीमों ने सहेली ज्वेलर्स के संचालकों से पूछताछ की और दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। कार्रवाई के दौरान एजेंसियों ने वित्तीय लेनदेन, खातों और संपत्तियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी द्वारा की गई यह पहली बड़ी रेड मानी जा रही है। इससे संकेत मिलता है कि शराब घोटाले से जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है।

फिलहाल ED और CBI की टीमें छापे से जुड़े पहलुओं पर अधिकारिक जानकारी देने से बच रही हैं। लेकिन शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और कारोबारी हलकों में हलचल मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *