नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद को शिक्षक संघ ने दी शुभकामनाएं

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ भानुप्रतापपुर इकाई ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पदस्थापना पर शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधियों ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बदलाव की आशा व्यक्त की।

संघ के जिलाध्यक्ष टिकेश ठाकुर ने बताया कि श्री निषाद कांकेर जिले के मूल निवासी हैं और उनकी कर्मभूमि भी यही क्षेत्र रहा है। पूर्व में वे चारामा, नरहरपुर और भानुप्रतापपुर में खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके शैक्षिक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए शिक्षक समुदाय को उम्मीद है कि जिले में शिक्षा व्यवस्था अधिक सशक्त और संगठित होगी।

शिक्षक संघ ने आशा जताई कि श्री निषाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों की ओर तेजी से प्रगति होगी और शिक्षकों की दशा एवं दिशा में सकारात्मक सुधार आएगा। संघ ने यह भी उम्मीद जताई कि युक्तियुक्तकरण और अन्य प्रशासनिक विषयों में शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित होगा।

बधाई देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष टिकेश ठाकुर, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कान्तेश्वरी तेता, संभागीय उपाध्यक्ष प्रवीण पांडेय, जिला सचिव पेशीराम कुंजाम, कोषाध्यक्ष रामशरण जैन, महिला मोर्चा जिला प्रमुख श्रीमती दसरी जूरी, उपाध्यक्ष विनोद पाठक, सहसचिव श्रीमती सुनीता वाल्मिकी, पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रवीर बाला, तहसील अध्यक्ष देवकरण भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष पारस कुमार उसेंडी, जवाहर ठाकुर, जीवन नेताम, श्रीमती ज्योति नेताम, ब्लॉक सचिव सत्यवान वैद्य, दीपेंद्र राय, सोहन साहू लाल, जयराम तेरा, कीर्तन मांडवी, नगर अध्यक्ष कुशाल गजभिए सहित अनेक शिक्षक और पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *