सरकार की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम करते हैं पंचायत सचिव : एसडीएम

भानुप्रतापपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 जुलाई को भानुप्रतापपुर के होटल तरसा में सचिव संघ भानुप्रतापपुर द्वारा सचिव संघ स्थापना दिवस व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गंगाधर वाहिले, विशेष अतिथि तहसीलदार सुरेंद्र उर्वसा, जनपद सीईओ जीएल चुरेंद्र एवं अशोक ठाकुर थे। कार्यक्रम की शुरुवात पूजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। वहीं पूर्व में सीईओ रहे अशोक ठाकुर को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *