केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम कल 25 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर

० प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आपातकाल की 50वीं बरसी पर आहूत संगोष्ठी को सम्बोधित करेंगे, वृक्षारोपण भी करेंगे

रायपुर। केन्द्रीय जनजाति मामले मंत्री जुएल ओराम कल 25 जून को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। श्री ओराम यहाँ प्रेस कॉन्फ्रेंस लेने के बाद आपातकाल की 50वीं बरसी पर आहूत संगोष्ठी को सम्बोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम संयोजक रामजी भारती ने यह जानकारी दी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भारती ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री ओराम 25 जून की सुबह राजधानी पहुँचने के बाद सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में सुबह 11.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करेंगे। श्री ओराम इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से आपातकाल की बरसी पर होने वाली संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे। संगोष्ठी में कार्यक्रम सह संयोजक सच्चिदानंद उपासने प्रास्ताविक भाषण देंगे। इंदिरा गांधी वि.वि. के कुलपति गिरीशचंद्र पटेल, महात्मा गांधी वि.वि. के कुलपति डॉ. रवि सक्सेना और राजनांदगाँव के भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय भी अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके पश्चात श्री ओराम वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *