सीआरपीएफ के जवानों ने किया अजगर का रेस्क्यू

जगदलपुर। बस्तर में एंटी नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान जनसेवा, प्रकृति सेवा और वन्य जीवों की रक्षा के मामले में भी बढ़ चढ़ कर योगदान देते आ रहे हैं।वन्य जीव संरक्षण के तहत सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन पुसपाल घाट के जवानों ने विशालकाय अजगर अजगर का रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया।
सीआरपीएफ एफ 188 बटालियन कैंप पुसपालघाट बस्तर द्वारा घने जंगल से कैंप में आए धमके एक विशालकाय 15 किलो वजनी एवं 20 फीट लंबे अजगर का वन्य जीव सरंक्षण के तहत रेस्क्यू किया गया। कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में वन्य जीव संरक्षण के तहत सहायक कमांडेंट बन्नाराम व अन्य जवानों की उपस्थिति में इस विशालकाय अजगर को वन विभाग की रेस्क्यू टीम के इंचार्ज, बस्तर थाने के आरक्षक अजीत मरकाम डायल-112 को उपनि० वेदलाल नाग चौकी प्रभारी गोटिया बस्तर की उपस्थिति में सौंपा गया।
सीआरपीएफ अपनी तय शुदा ड्यूटी के अलावा वनों और वन्य जीवों संरक्षण से संबंधित कार्यो को भी पूर्ण निष्ठा के साथ करती आ रही है। जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति की रक्षा करना तथा विलुप्त प्राय प्रजाति के प्राणियों को संरक्षण देना एवं उनका रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपना आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *