रायपुर। कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने छत्तीसगढ़ के 2025 बजट को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने वाला एक सशक्त दस्तावेज” बताया है। उन्होंने बजट में किए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रावधानों की सराहना की, जो राज्य के व्यापारिक समुदाय, कृषि और उद्योग क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
दोशी ने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स को रियायत दर पर भूमि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है, जो व्यापारिक संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा, प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट और व्यापारिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार के लिए जो कदम उठाए गए हैं, वे राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे।
उन्होंने राज्य में कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों और उद्यमियों के लिए समान रूप से लाभकारी होगा। इसके साथ ही, प्ज् पार्क और फूड पार्क के निर्माण से प्रदेश में नवाचार, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और फूड प्रोसेसिंग उद्योगों को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
दोशी ने बजट में स्थानीय व्यापारियों को प्राथमिकता देने के फैसले को भी स्वागत योग्य बताया और कहा कि इससे राज्य का व्यापारिक परिदृश्य और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने ई-वे बिल पर दी गई छूट का भी स्वागत किया और इसे व्यापारिक समुदाय के लिए राहत देने वाला कदम बताया।
श्री दोशी ने यह भी कहा कि यह बजट न केवल विकासशील है, बल्कि “विकसित” बजट है, जो छत्तीसगढ़ के व्यापारिक समुदाय, स्टार्टअप्स, डैडम् और किसानों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।