जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रनेता और युवा सामाजिक कार्यकर्ता वरुण साहनी ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को विश्वसनीय बताया और इसे युवा, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए घोषणाओं के लिए सराहनीय कहा। उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) की स्थापना को एक महत्वपूर्ण पहल करार दिया, जो राज्य के युवाओं को फैशन उद्योग में करियर बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
वरुण साहनी ने बजट में कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में किए गए प्रावधानों की भी सराहना की। उनका कहना था कि इस बजट से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग को लाभ मिलेगा और यह राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
साहनी ने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बजट से राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।