मतदान आपका अधिकार व कर्तव्य, मतदान अवश्य करें- किरण देव

जगदलपुर। बस्तर संभाग के कांकेर लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को द्वितीय चरण का मतदान होगा। भाजपा नेताओं ने बयान जारी कर कांकेर लोकसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक मतदान की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांकेर में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के मतदान के पूर्व कांकेर की जनता से अपील करते हुए कहा कि कांकेर के विकास के लिए कांकेर में साफ ईमानदार और आदिवासी हितैषी पार्टी को अपना समर्थन दें। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांकेर में शांति, विकास एवं आदिवासियों के उत्थान के लिए अधिक से अधिक संख्या में वोट दें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाएं लोकतंत्र में वोट की ताकत आम जनता के पास सबसे बड़ी ताकत होती है, जिसके जरिए हम अपना आने वाला भविष्य चुनते हैं इसलिए अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। पूर्व मंत्री एवं अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा कि आपका एक वोट कांकेर के भाग्य का निर्धारण करेगा। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग करें। लोकसभा क्षेत्र संयोजक एवं पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने कहा कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र में ऐसी सरकार चुने जो सभी वर्गों के विकास को समान महत्व देती है। यह आपके एक-एक वोट से ही संभव होगा। सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि सशक्त सरकार चुने ताकि कांकेर के विकास का क्रम अनवरत जारी रहे। कांकेर में विकास की अपार संभावनाएं है इसलिए मजबूत सरकार के लिए मतदान करे। भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया ने कहा कि कांकेर लोकसभा में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतदान करें। आपका एक एक वोट “विकसित भारत” की बुनियाद तैयार करेगा। इसलिए वोट अवश्य करे।बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र की उन्नति, प्रगति एवं जन-जन के विकास के लिए बढ़चढ़कर वोट करें। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है आइए एक ऐसी सरकार का चुनाव करें जी अंत्योदय के सिद्धांत पर अंतिम व्यक्ति के लिए सतत कार्यरत है। लोकसभा सह संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि ऐसी सरकार चुने जो गरीब, आदिवासी, महिला एवं युवा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते है। अपने बहुमूल्य वोट का जरूर उपयोग करें। कांकेर के विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि भारत के संसद में कांकेर से एक ऐसे व्यक्ति को पहुंचाना है जो साफ, ईमानदार, सहज हो जो गांव गरीब से जुड़ा हुआ हो। कांकेर की जनता से मैं शत प्रतिशत मतदान की अपील करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *