कलेक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण…

0 चुनाव के बाद अधिकारी कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा 
जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बुधवार को कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों के उपरांत कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की शत- प्रतिशत उपस्थिति के साथ विभागीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत कलेक्टर ने विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देशों के पालन की स्थिति का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
कलेक्टर ने उप संचालक कृषि, कसंयुक्त संचालक पशुधन विकास विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से स्टॉफ की उपस्थिति का भी संज्ञान लिया। कार्यालय निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *