बस्तर को पूरी तरह कांग्रेस मुक्त बनाएंगे भाजपा के कार्यकर्ता : महेश कश्यप

0 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, बस्तर प्रभारी महेश जैन व महेश कश्यप ने ली बैठकें 

0 बूथ को सशक्त बनाने हर मतदाता व लाभार्थी से संपर्क करें कार्यकर्ता : लता उसेंडी 

जगदलपुर। प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा व नाम वापसी के बाद कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। परंपरागत रूप से मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में महेश कश्यप के नाम की घोषणा काफी पहले 2 मार्च को कर दी थी, कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम होली के त्यौहार के एक दिन पहले ले दे कर घोषित हुआ। लिहाजा प्रचार प्रसार में, क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचने में भाजपा अब भी आगे ही चल रही है।
भाजपा के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने रविवार को कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पहुंच कर मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनसे मुलाकात की। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेश जैन की उपस्थिति में महेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर को पूरी तरह से कांग्रेस मुक्त बनाना है। केंद्र की मोदी सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचा है। देश को समृद्ध बनाने व विकास के लिए केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार का निर्वाचित होना आवश्यक है। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता राष्ट्र का गौरव बढा़ने के लिए परिश्रम करते हैं। प्रदेश में तीन महीने की कार्य अवधि में ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता से किए वादों को पूरा कर मोदी की गारंटी को साकार किया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि भाजपा के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति हैं। केंद्र में फिर से मोदी सरकार को स्थापित करने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ मेहनत करनी है। एक एक बूथ को सशक्त बनाने बूथ स्तर के मतदाताओं, रहवासियों से जीवंत संपर्क बनाएं, लाभार्थियों से मुलाकात करें, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास कार्यों व योजनाओं के साथ जनता जनार्दन के मध्य जाएं।
भाजपा के बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन ने केंद्र में पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र सामपुर, पल्ली, काटागांव, राधना, दुबारा, माकड़ी, हीरापुर, झिनारी, अनतपुर, बीजापुर, मनेदा में कार्यकर्ताओं की बैठकें ली और क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। इस मौके पर संजू पोयाम, बालसिंह बघेल, गीतेश पाण्डेय सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *