0 दो मजदूरों की हालत नाजुक
बलौदाबाजार। यहां एक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट से तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो मजदूर घायल हो गए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि तीनों मजदूरों के शरीर के टुकड़े यहां वहां बिखर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मजदूरों की गंभीर हालत देखकर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार हिरमी स्थित सीमेंट प्लांट में दोपहर विस्फोटक हुआ। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। चपेट में आने से सरपोंगा निवासी उमेश वर्मा, भाटापारा निवासी शत्रुघ्न वर्मा, कुथरौद निवासी लखेस गायकवाड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद घटना स्थल को सील कर दिया। मामले की विवेचना चल रही है।