ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया युवक, करंट लगने से घायल…

रायपुर। शंकर नगर में एक युवक ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटनाक्रम करीब 20 मिनट तक चला। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने डंडे के सहारे बिजली कनेक्शन बंद कर मामले की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली विभाग की टीम ने बिजली आपूर्ति रोककर युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा। युवक को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। शंकर नगर मेन रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर पर अचानक एक युवक चढ़ गया। बिजली आपूर्ति बंद करवा कर युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया और तुरंत गंभीर हालत में एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इस व्यक्ति का नाम शक्तिनगर निवासी संजू बघेल बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि संजू बीमारी से पीड़ित है। पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *