महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन…

कोरबा। लंबे राजनीतिक व सामाजिक जीवन के बाद महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का देहावसान हो गया । वे कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता थीं। वे अधिवक्ता रहते हुए लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत रही। उन्होंने सुदीर्घ राजनीतिक जीवन में जिला कांग्रेस महामंत्री, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, आईसीसी सदस्य व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर कार्य किया । वे हाल ही में राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाई गई थीं।

महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने शोक व्यक्त किया है

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर के आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से कांग्रेस को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
शशिकांता राठौर ने कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर कुशलता पूर्वक कार्य किया। महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एव प्रदेश पदाधिकारी के साथ एक कुशल अधिवक्ता रही। दीन दुखियों की सेवा में हमेशा समर्पित रही हैं। आज उसके निधन पर ईश्वर से कामना है कि अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *