गोलियों की बौछार कर कांग्रेस नेता की सरेआम हत्या…

बिलासपुर। जिला कांग्रेस महामंत्री पर सरेआम गोलियां चलाकर उनकी हत्या की वारदात से बिलासपुर में सनसनी फैल गई। सकरी चौक में कांग्रेस जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी कार में कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नजदीक से छह गोली मार दी। गोली मारने वाला मौके से फरार हो गया। गोली लगने से संजू त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर जानकारी जुटाने में लग गई है। बताया जा रहा है कि हत्यारे दो कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद एक कार रायपुर की ओर भागी तो दूसरी कार दूसरी दिशा में निकलने की खबर है। कहा जा रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से संजू की हत्या की गई है, इसके पीछे की वजह जानने और हत्यारों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मृतक कांग्रेस नेता त्रिपाठी से कुछ लोगों की पुरानी दुश्मनी की बात निकल कर सामने आई है। त्रिपाठी पर भी कई संगीन आरोप लगे थे। हत्या के पीछे रंजिश होना माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *