रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम आयोजित स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप 2022 वितरण कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किए। स्वर्णशारदा स्कॉलरशिप के तहत राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।