महासमुन्द Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/mahasumund/ सत्य पर प्रकाश Mon, 19 Jan 2026 11:41:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://statemediaservice.com/wp-content/uploads/2024/08/cropped-new-logo-2021-32x32.jpg महासमुन्द Archives - statemediaservice.com https://statemediaservice.com/category/state/chhattisgarh/mahasumund/ 32 32 214855051 सगे रिश्तेदारों को ही निशाना बनाया: अंतर्राज्यीय चोर-डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 93 लाख से ज्यादा का सोना-चांदी बरामद https://statemediaservice.com/2026/01/19/83071/ https://statemediaservice.com/2026/01/19/83071/#respond Mon, 19 Jan 2026 11:41:33 +0000 https://statemediaservice.com/?p=83071 महासमुंद। जिले में हुई दो सनसनीखेज चोरी और डकैती की वारदातों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर-डकैत गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों…

The post सगे रिश्तेदारों को ही निशाना बनाया: अंतर्राज्यीय चोर-डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 93 लाख से ज्यादा का सोना-चांदी बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। जिले में हुई दो सनसनीखेज चोरी और डकैती की वारदातों का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर-डकैत गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं। इस कार्रवाई में कुल 93 लाख 33 हजार 104 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, वाहन और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है।

मास्टरमाइंड ने अपने ही रिश्तेदारों को बनाया निशाना पूरे मामले का खुलासा आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने किया। जांच में सामने आया कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल है, जिसने अपने सगे रिश्तेदारों के घरों को ही निशाना बनाया। आरोपी ने थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में अपने सगे चाचा के घर बड़ी चोरी करवाई। इसके अलावा मई 2025 में थाना छुरा (जिला गरियाबंद) के ग्राम चरौदा में अपनी सगी बहन के ससुराल में डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना से शुरू हुई सफलता थाना सांकरा में दर्ज अपराध क्रमांक 186/2025 की जांच के दौरान पुलिस को एक मुखबिर से अहम सूचना मिली। इसके आधार पर शुभम साहू को हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों वारदातें करने की बात कबूल ली। इसके बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड कान्हा अग्रवाल सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूरी योजना के साथ की जाती थी रेकी जांच में पता चला कि आरोपी वारदात से पहले कई दिनों तक रेकी करते थे और पूरी योजना बनाकर चोरी व डकैती को अंजाम देते थे। चोरी किए गए जेवरात को अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में बेचा जाता था। पुलिस अब उन ज्वेलर्स पर भी नजर रख रही है, जिन्होंने यह माल खरीदा।

बरामदगी का विवरण

  • 471.24 ग्राम सोने के आभूषण (अनुमानित कीमत: 68.81 लाख रुपये)
  • 1 किलो 429.53 ग्राम चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत: 4.03 लाख रुपये)
  • घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार, मारुति स्विफ्ट कार और यामाहा मोटरसाइकिल
  • मोबाइल फोन और अन्य सामान

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम साहू – निवासी झलप, महासमुंद
  2. हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा – निवासी अनसुला, महासमुंद
  3. रौनक उर्फ भूपेंद्र सिंह सलुजा – निवासी पिथौरा
  4. योगेश कुमार साहू – निवासी सिमगा
  5. दीपक चंद्रवंशी – निवासी कवर्धा

फरार आरोपी

  1. प्रफुल्ल चंद्रवंशी (कवर्धा)
  2. मुकुंद उर्फ टाइगर (गोंदिया, महाराष्ट्र)

यह पूरी कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा (IPS) के निर्देशन और एसपी महासमुंद प्रभात कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में की गई। 6 विशेष पुलिस टीमों ने दिन-रात मेहनत कर इस सफलता हासिल की। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

The post सगे रिश्तेदारों को ही निशाना बनाया: अंतर्राज्यीय चोर-डकैत गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार, 93 लाख से ज्यादा का सोना-चांदी बरामद appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/19/83071/feed/ 0 83071
जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 25 लाख की घोषणा https://statemediaservice.com/2026/01/10/82348/ https://statemediaservice.com/2026/01/10/82348/#respond Sat, 10 Jan 2026 11:54:19 +0000 https://statemediaservice.com/?p=82348 महासमुंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले में आयोजित जिला साहू संघ एवं तहसील संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के निर्विरोध…

The post जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 25 लाख की घोषणा appeared first on statemediaservice.com.

]]>

महासमुंद। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज महासमुंद जिले में आयोजित जिला साहू संघ एवं तहसील संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के निर्विरोध निर्वाचित जिला एवं तहसील संघ के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साहू समाज में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन होना सराहनीय पहल है। यह सामाजिक एकता और समरसता की मजबूत परंपरा को दर्शाता है, जो अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महासमुंद साहू समाज भवन में शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की।

श्री साव ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाना और गरीब से गरीब व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे समाज के हर सदस्य के सुख-दुख में सहभागी बनें, तभी सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव होगा।

उन्होंने बदलते समय का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बच्चों को अच्छे विचार, संस्कार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। इससे ही आने वाली पीढ़ी संस्कारित, वैचारिक और जिम्मेदार नागरिक बन सकेगी। उप मुख्यमंत्री ने समाज से सामूहिक प्रयासों के माध्यम से मजबूत और सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

The post जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 25 लाख की घोषणा appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2026/01/10/82348/feed/ 0 82348
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक https://statemediaservice.com/2025/12/05/79398/ https://statemediaservice.com/2025/12/05/79398/#respond Fri, 05 Dec 2025 12:05:54 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79398 0 शिक्षा गुणवत्ता, समयबद्धता और परिणामोन्मुखी कार्य ही मुख्य लक्ष्य – शिक्षा मंत्री यादव महासमुंद/रायपुर। रायपुर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आज महासमुंद में प्रदेश के…

The post शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक appeared first on statemediaservice.com.

]]>

0 शिक्षा गुणवत्ता, समयबद्धता और परिणामोन्मुखी कार्य ही मुख्य लक्ष्य – शिक्षा मंत्री यादव

महासमुंद/रायपुर। रायपुर संभाग के स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आज महासमुंद में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला पंचायत में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों और शिक्षकों को शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने, समयबद्धता और परिणाम मूलक कार्य सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी, आयुक्त समग्र शिक्षा डॉ. प्रियंका शुक्ला, तथा शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी एवं रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के डीईओ, डीएमसी, बीईओ एवं बीआरसी अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग का मूल कार्य अध्ययन एवं अध्यापन है। इसे अधिकारी अपने मूल कार्य को न भूले और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित होकर कार्य करें। मंत्री यादव ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि अगले तीन वर्षों के लिए एक समग्र कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें विद्यालयों की अधोसंरचना की मजबूत व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण का संवर्धन, शैक्षणिक गुणवत्ता में ठोस सुधार जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि दीर्घकालिक योजना ही स्थायी और प्रभावी शिक्षा सुधार का आधार बनेगी। हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों के बेहतर शिक्षा को लेकर है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं चलेगी।

बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। समय पर उपस्थिति नहीं देने वालों पर विभाग निगरानी रख रहा है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समयबद्धता शिक्षा की गुणवत्ता सुधार का पहला चरण है। बैठक में बीईओ और बीआरसी को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि डीईओ और बीईओ को दौरा चार्ट बनाकर उसका कड़ाई से पालन करना होगा, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दिया जाए। वे नियमित रूप से अध्यापन कार्य भी करते रहें।

विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी 100 प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारियों को मिशन मोड में इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों की गहन समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि कक्षा 10वीं का परिणाम न्यूनतम 85 प्रतिशत और 12वीं का परिणाम 90 प्रतिशत लाने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सिर्फ उत्तीर्णता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण कराना है। बैठक में मासिक परीक्षा को अनिवार्य बताते हुए इसकी सतत निगरानी पर बल दिया गया। सभी जिलों को अपने-अपने स्तर पर परिणाम सुधार की रणनीति तैयार कर लागू करने को कहा गया। स्कूलों में पीएम ई-विद्या चैनल को एक सप्ताह के भीतर नियमित रूप से अवलोकन करने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षण पद्धति में ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और कुशल शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों को धारा-प्रवाह हिंदी पढ़ने में सक्षम बनाने के लिए विशेष योजना तैयार करने और माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्तर पर बेसिक गणित एवं अंग्रेजी दक्षता बढ़ाने पर भी बल दिया गया। शिक्षकों को पालकों एवं समुदाय के साथ नियमित संवाद बढ़ाने और विद्यार्थियों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। ड्रॉपआउट रोकने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंत्री ने अधिकारियों की जवाबदेही निश्चित करने को कहा। इसी के साथ परीक्षा समिति को सक्रिय कर पूरी निष्ठा से कार्य करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका एवं पासबुक का त्वरित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शिक्षक जिस दिन सेवानिवृत्त हो रहे हो उसी दिन उनके सत्वों का भुगतान सुनिश्चित की जाए। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी इसे गम्भीरता से लेवें। बैठक में भवनहीन विद्यालयों के अधोसंरचना कार्यों को विभागीय समन्वय से शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया। इस वर्ष मॉडल स्कूलों के चयन की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। साथ ही बीईओ के लिए लक्ष्य आधारित गोपनीय प्रतिवेदन व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम श्री विद्यालयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि प्रगतिरत और अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि इन स्कूलों को उत्कृष्ट शिक्षण के आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

मंत्री द्वारा वैज्ञानिक मॉडल, प्रदर्शनी को सराहा गया, स्कूली बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडल
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज यहां जिला पंचायत परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल, मॉडल और शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में सृजनात्मकता का विकास होता है। यह एक बेहतर प्रयास है। उन्होंने महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत अटल टिकरिंग लैब द्वारा स्मार्ट डेम सिंचाई मॉडल का अवलोकन किया और उनके प्रयास को सराहा। बागबाहरा विकासखण्ड में एआई टूल्स पर आधारित प्रदर्शनी दिखाई गई। इसी तरह पिथौरा में शिक्षक द्वारा काष्ठ कला एवं साबुन से बने कलाकृति का प्रदर्शन किया गया। बसना में चनाट पीए श्री स्कूल के बच्चों द्वारा जादुई पिटारा और जादुई गणित का प्रदर्शन किया गया। वहीं सरायपाली द्वारा खेल-खेल में शिक्षा से संबंधित जादुई पिटारा का अवलोकन कराया गया।

The post शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ली शिक्षा विभाग के संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/05/79398/feed/ 0 79398
शादी में गए परिवार के घर चोरी, चोरों ने 25 लाख नकद और 1 करोड़ के जेवरात पार किए https://statemediaservice.com/2025/12/05/79381/ https://statemediaservice.com/2025/12/05/79381/#respond Fri, 05 Dec 2025 07:45:19 +0000 https://statemediaservice.com/?p=79381 महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में चोरों की शातिर साज़िश सामने आई है। ग्राम बल्दीडीह के निवासी योगेश अग्रवाल परिवार शादी समारोह में शामिल होने रायपुर गए थे, तभी…

The post शादी में गए परिवार के घर चोरी, चोरों ने 25 लाख नकद और 1 करोड़ के जेवरात पार किए appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में चोरों की शातिर साज़िश सामने आई है। ग्राम बल्दीडीह के निवासी योगेश अग्रवाल परिवार शादी समारोह में शामिल होने रायपुर गए थे, तभी चोरों ने उनके घर का फायदा उठाकर धावा बोल दिया।

चोरों ने 25 लाख रुपए नगदी और 1 करोड़ रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर सायबर सेल और सांकरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और पड़ताल में जुट गई। एडिशनल एसपी प्रतिभा तिवारी ने बताया कि घटना स्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्काड टीम भी जांच में सहयोग कर रही हैं। इसके अलावा, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

The post शादी में गए परिवार के घर चोरी, चोरों ने 25 लाख नकद और 1 करोड़ के जेवरात पार किए appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/12/05/79381/feed/ 0 79381
NH-53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पहुंचे किसान मोर्चा के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार, https://statemediaservice.com/2025/11/29/78889/ https://statemediaservice.com/2025/11/29/78889/#respond Sat, 29 Nov 2025 14:21:22 +0000 https://statemediaservice.com/?p=78889 महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने “छत्तीसगढ़ महतारी” की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। NHAI की…

The post NH-53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पहुंचे किसान मोर्चा के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार, appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने “छत्तीसगढ़ महतारी” की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई। NHAI की जमीन पर अवैध निर्माण और यातायात में बाधा डालने के आरोप में 6 कार्यकर्ताओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना शुक्रवार सुबह करणी कृपा प्लांट के सामने की है। हाईवे पेट्रोलिंग कर्मचारी कमलेश पटेल की शिकायत पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने मूर्ति लगाने की जिद छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद तुमगांव पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सभी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285, 3(5) तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 8B के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार सभी छह कार्यकर्ताओं को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई भी स्थायी या अस्थायी निर्माण बिना अनुमति के पूरी तरह प्रतिबंधित है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि आगे कोई अवरोध न हो।

The post NH-53 पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने पहुंचे किसान मोर्चा के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार, appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/11/29/78889/feed/ 0 78889
बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन ग्रामीण घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती https://statemediaservice.com/2025/10/07/74922/ https://statemediaservice.com/2025/10/07/74922/#respond Tue, 07 Oct 2025 06:50:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=74922 महासमुंद। जिले के  कोमाखान क्षेत्र के बिडोरा गांव में दो भालू और उनके दो शावकों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों…

The post बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन ग्रामीण घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। जिले के  कोमाखान क्षेत्र के बिडोरा गांव में दो भालू और उनके दो शावकों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले बागबहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद महासमुंद मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, घायलों में दानबाई ठाकुर (60 वर्ष), छबिलाल साहू (49 वर्ष) और सावित्री ठाकुर (40 वर्ष) शामिल हैं। हमले में उन्हें सिर, हाथ और कमर में चोटें आई हैं।

वन विभाग ने घायलों को 500-500 रुपए की आर्थिक मदद भी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल में शाम ढलते ही भालुओं का खतरा बढ़ जाता है, और इस तरह की घटनाएं लगातार चिंता का कारण बन रही हैं।

The post बिडोरा में भालुओं के हमले में तीन ग्रामीण घायल, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/10/07/74922/feed/ 0 74922
महासमुंद में बड़ी गांजा तस्करी का पर्दाफाश, एंटी नारकोटिक्स टीम और सिंघोड़ा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े https://statemediaservice.com/2025/06/06/63923/ https://statemediaservice.com/2025/06/06/63923/#respond Fri, 06 Jun 2025 07:13:49 +0000 https://statemediaservice.com/?p=63923 महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का बड़ा गिरोह धरा गया है। पुलिस ने एक आईचर ट्रक से 2…

The post महासमुंद में बड़ी गांजा तस्करी का पर्दाफाश, एंटी नारकोटिक्स टीम और सिंघोड़ा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े appeared first on statemediaservice.com.

]]>

महासमुंद। जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों का बड़ा गिरोह धरा गया है। पुलिस ने एक आईचर ट्रक से 2 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी तस्कर सोनपुर, ओड़िशा से गांजा खरीदकर मध्य प्रदेश में इसकी बिक्री के लिए ले जा रहे थे। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल के पास पुलिस ने घेराबंदी कर इन तस्करों को दबोच लिया। तस्करों के कब्जे से आईचर वाहन क्रमांक CG 04 PE 9434 और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है।

इस मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कड़ी सख्ती का संदेश गया है।

सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टीम इस तरह की अन्य तस्करी की घटनाओं की जांच जारी रखे हुए हैं।

The post महासमुंद में बड़ी गांजा तस्करी का पर्दाफाश, एंटी नारकोटिक्स टीम और सिंघोड़ा पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/06/06/63923/feed/ 0 63923
शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से मचा हड़कंप https://statemediaservice.com/2025/05/14/62149/ https://statemediaservice.com/2025/05/14/62149/#respond Wed, 14 May 2025 07:47:01 +0000 https://statemediaservice.com/?p=62149 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

The post शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से मचा हड़कंप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। बागबाहरा के शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित H-2 बिल्डिंग के मकान नंबर 05 में यह दर्दनाक घटना घटी, जहां बसंत पटेल (42 वर्ष) का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी भारती पटेल (38 वर्ष), बेटी सेजल पटेल (11 वर्ष) और बेटे कियांश पटेल (04 वर्ष) के शव फर्श पर पड़े हुए थे।

मौके पर पुलिस की टीम, एसपी सहित उच्च अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर ताले लगे हुए थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि बसंत पटेल ने पहले अपने परिवार को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। यह मामला अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है, लेकिन घटनास्थल की स्थिति से पुलिस ने इसे एक घातक कदम माना है।

बसंत पटेल आदिम जाति कल्याण विभाग के बागबाहरा कार्यालय में प्यून के पद पर कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सभी पहलुओं से इस मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस भयावह कदम का कारण क्या हो सकता था।

The post शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी में एक ही परिवार के 4 शव मिलने से मचा हड़कंप appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/05/14/62149/feed/ 0 62149
महासमुंद में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त कटर मशीन की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत, गांव में छाया मातम https://statemediaservice.com/2025/05/05/61531/ https://statemediaservice.com/2025/05/05/61531/#respond Mon, 05 May 2025 11:13:36 +0000 https://statemediaservice.com/?p=61531 महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 4 थानापारा में सोमवार को पेड़ काटने के दौरान एक युवक की…

The post महासमुंद में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त कटर मशीन की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत, गांव में छाया मातम appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 4 थानापारा में सोमवार को पेड़ काटने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय ललित यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक विशाल नीम का पेड़ धराशायी हो गया था। सोमवार को ललित यादव उसे काटने कटर मशीन लेकर मौके पर पहुंचा। पेड़ काटने का कार्य शुरू होते ही हादसा हो गया। अचानक पेड़ की एक भारी डाल ललित पर आ गिरी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और उसी वक्त कटर मशीन उसकी गर्दन पर चल गई।

हादसा इतना भयावह था कि ललित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

The post महासमुंद में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त कटर मशीन की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत, गांव में छाया मातम appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/05/05/61531/feed/ 0 61531
महासमुंद में वन्यजीवों का शिकार: तेंदुआ और वन भैंसा की हत्या के बाद दो गिरफ्तार, सख्त सजा की उठी मांग! https://statemediaservice.com/2025/04/23/60670/ https://statemediaservice.com/2025/04/23/60670/#respond Wed, 23 Apr 2025 12:02:19 +0000 https://statemediaservice.com/?p=60670 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्यजीवों के शिकार का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में दो दिन पहले…

The post महासमुंद में वन्यजीवों का शिकार: तेंदुआ और वन भैंसा की हत्या के बाद दो गिरफ्तार, सख्त सजा की उठी मांग! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्यजीवों के शिकार का एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में दो दिन पहले करंट प्रवाहित तार के जरिए तेंदुआ और वन भैंसा की दर्दनाक हत्या कर दी गई। यह घटना संरक्षित वन क्षेत्र में हुई, जहां इन शिकारियों ने ना सिर्फ वन्यजीवों की जान ली, बल्कि वन्यजीवों के अस्तित्व पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

वन विभाग की कार्रवाई में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है मुकेश रावत (33) और मनोहर यादव (50), लेकिन एक और आरोपी अभी फरार है। आरोपियों के पास से पकड़े गए सुअर का मांस, करंट के तार, लकड़ी की खूंटी, और शाही जानवर के पंख जैसे खौ़फनाक सामान बरामद हुए हैं, जो इस क़ातिलाना खेल की गंभीरता को और बढ़ाते हैं। यह पहली बार नहीं है जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने एक जंगली सुअर का भी शिकार किया था और उसे पकाकर खा लिया था।

वन विभाग ने इस मामले में भारतीय वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की है और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।

The post महासमुंद में वन्यजीवों का शिकार: तेंदुआ और वन भैंसा की हत्या के बाद दो गिरफ्तार, सख्त सजा की उठी मांग! appeared first on statemediaservice.com.

]]>
https://statemediaservice.com/2025/04/23/60670/feed/ 0 60670