गौ रक्षा का दावा करने वाली भाजपा के राज में गाये मर रही – कांग्रेस

रायपुर। गौठान बंद होने का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि गौ रक्षा का दावा करने वाली भाजपा के राज में गोय मर रही है। भाजपा की सरकार ने प्रदेश में चल रहे दस हजार से अधिक गौठानों को बंद कर दिया, जिसके कारण राजधानी रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, बलौदा बाजार सहित अनेक जिलों में पिछले एक पखवाड़े में 70 से अधिक गायो की सड़क पर मौत हुई है। राजनांदगांव में दो दिन पहले 24 गायों की मौत हुई। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में एक गौठान में क्षमता से अधिक गाय होने के कारण दम घुटने से 6 गाय मर गई।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि दस हजार गौठान के जगह मात्र 1400 गौ धाम बनाने का जा रहे, उसमें भी अभी लगभग 64 का ही काम शुरू हुआ है। ऐसे में गाय कहा जाएगी। गाय सड़कों पर आकर मर रही और उनके कारण सड़क दुर्घटनाएं अलग हो रही और खुले पशु के कारण किसान चराई से परेशान हो रहे। सरकार गायों संरक्षण के मामले में फेल हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि केवल राजनीति करने तथा अपने को तथा कथित हिन्दू धर्म का ठेकेदार बताने गौ-रक्षा की बात करते है, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य से 5 लाख गाये गायब हो गयी या उनको कत्ल खाने भेज दिया गया, यह सवाल अनुत्तरित है। भाजपा की राज्य सरकारे स्लाटर हाउस के लिये लाइसेंस देती है। भाजपा बीफ कंपनी से चंदा लेती है। अब वह गायो को सड़को पर खुला छोड़कर मरवा रही है।