किसानों को परेशान कर रही है भाजपा सरकार : चंदन कश्यप

0  ग्राम कुम्हली के पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक कश्यप 
जगदलपुर। भानपुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हली के किसानो की फसल पर वन विभाग की जबरदस्ती एवं विधि विरुद्ध की गई कार्रवाई से पीड़ित किसानों से आज क्षेत्र के पूर्व विधायक चंदन कश्यप एवं अन्य कांग्रेस नेता मिलने पहुंचे। चंदन कश्यप ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली।
गत 6 अगस्त को वन विभाग द्वारा ग्राम कुम्हली के किसानो के द्वारा लगाई गई मक्के की फसल पर जबरन ट्रैक्टर चलाकर कर मक्का को नुकसान पहुंचाया गया था। इसे लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने उनके साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध हमेशा साथ रहने का आश्वासन देते हुए न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है, मगर कांग्रेस हमेशा किसानो के साथ खड़ी है। इस दौरान कांग्रेस बलॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम, श्याम दीवान, श्यामसुंदर पांडेय, अचल बाजपेयी, समरथ भारती, जगबंधु सिन्हा, नानू कश्यप, रोमनाथ सिन्हा, सोमारू कश्यप, गोपाल बैध, रमेश पाण्डेय, त्रिलोक कश्यप, भुनेश्वर, भोला, हेमलाल पांडेय एवं ग्रामीण किसान उपस्थित थे।