रेलवे स्टेशन में पकड़ी गई एनालॉग पनीर विदिशा के किस भाजपा नेता की कम्पनी की है?कार्यवाही से पीछे क्यों हट रहे है – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाई गई है। बीते दो साल से तो सरकार एनालॉग पनीर बनाने के लिए लाइसेंस जारी कर रही थी, अब प्रतिबंध लगा रहे है। कार्यवाही में भी भेदभाव किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन में पकड़ी गई पनीर किस भाजपा नेता के बेटे के फेक्ट्री से आयी है? सरकार कार्यवाही करने से परहेज क्यों कर रही है? जब एनालॉग पनीर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तो बनाने लाइसेंस क्यों दिया गया? जनता की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया गया? आज प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बेचे जा रहे है। जनता को असली और एनालॉग पनीर में फर्क पता ही नहीं है, ऐसे में इस प्रतिबंधित एनालॉग पनीर को रोकने की कार्यवाही कौन करेगा? फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में फूड इंस्पेक्टर नहीं है। पनीर की जांच करने एफएसओ की कमी है। ऐसे में सरकार को तत्काल स्टाफ की कमी दूर करने की दिशा में काम करना चाहिये। एनालॉग पनीर स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। सरकार को इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाना चाहिये। एनालॉग पनीर पर सख्ती से रोक के लिए फूड डिपार्टमेंट के अलावा अन्य विभागों को जिम्मेदारी देनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल बताये अब तक एनालॉग पनीर बिक रहा है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है? किसके संरक्षण में अब तक एनालॉग पनीर बना और बिका है? बिना स्टाफ इसे रोकेंगे कैसे? एनालॉग पनीर के साथ अन्य नकली मिलावटी खाद्य सामग्री बिक रही है उस पर भी कड़ाई से रोक लगाई जाये। ये जनता के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।