0 लोगों की भीड़ के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही है बाधा
कांकेर। वन मंडल कांकेर के सरोना वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम साईमुंडा के कुंए में एक तेंदुआ गिर गया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तेंदुए को कुंए से सकुशल बाहर निकालने के लिए वन विभाग का अमला जुटा हुआ है। कुंए के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है।
कुंए में गिरे तेंदुए को देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई है। वन विभाग ने लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से कुएं और रेस्क्यू स्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है, ताकि अभियान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। रेस्क्यू अभियान सफल होने के बाद तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और पूरी तरह स्वस्थ पाए जाने पर उसे उसके सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।