

० डॉ. माथुर की कृति अंतरज्योति का विमोचन भी करेंगे विस अध्यक्ष
दल्ली राजहरा। शहर की वरिष्ठ समाजसेविका एवं राष्ट्रीय स्तर की सम्मानित साहित्यकार, कवियित्री डॉ. शिरोमणि माथुर आज राजधानी रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम में छग विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा सम्मानित की जाएंगी।
सम्मान एवं विमोचन समारोह रायपुर स्थिति विधानसभा अध्यक्ष निवास के सभागार में आयोजित है।साहित्यिक संस्था अगसदीया परिवार एवं वैभव प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह डॉ. शिरोमणि माथुर, डॉ. रजनी नेलसन, पत्रकार टीकम सिंह पिपरिया दिनेश चौहान, कैलाशचंद जैन बरमेचा और यमुनोत्री वर्मा का सम्मान करेंगे। डॉ. रमन सिंह इस दौरान डॉ. शिरोमणि माथुर की कृति अंतरज्योति, डॉ. रजनी नेलसन की कृति सुरंग के सात रंग तथा दिनेश चौहान के कथा संग्रह का विमोचन भी करेंगे।