तेतरकुटी साहू समाज ने प्रदेश पदाधिकारियों का किया सम्मान

जगदलपुर। क्षेत्रीय साहू समाज तेतरकुटी ने साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों जारी सूची में साहू समाज युवा प्रकोष्ट में बस्तर जिले के दो युवाओ को प्रतिनिधित्व मिला है। जिसमे प्रदेश सह संयोजक देवा साहू तथा प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर कु अनुष्का साहू को दायित्व सौंपा गया है। उक्त दोनों पदाधिकारियों के सम्मान में क्षेत्रीय साहू समाज ने कार्यक्रम आयोजित कर पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और लोगों को स्वावलम्बी बनाने के लिये हम निःस्वार्थ भाव से सेवा करेंगे तथा सामाजिक रीति रिवाजों और सामाजिक संस्कारों को नई पीढ़ी में परोसने का कार्य करेंगे। युवाओं की ऊर्जा और बुजुर्गो के तजुर्बो से सीख लेकर समाज को नई दिशा दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन मलखन राम सोनवानी तथा आभार प्रदर्शन देवनारायण साहू ने किया।

इस दौरान अध्यक्ष गणेश राम साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष उत्तम साहू, तहसील अध्यक्ष फरसु राम साहू, तहसील उपाध्यक्ष कुशल साहू, तहसील सचिव कुशल साहू, कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, सचिव जगदीश साहू, मोहन साहू, पालन साहू, लाल बहादुर साहू, देव नारायण साहू, बूधेलाल साहू, नीलमणी साहू, देवकुमार साहू, उत्तम साहू, रुपेश साहू, जोहन साहू, श्रवण साहू, चंद्रशेखर साहू, हेमलाल साहू, लखन साहू, राजू साहू, तोषण साहू, संतोष साहू, प्रीतम साहू, सुरेश साहू, भुनेश्वर साहू, ए आर साहू, रूपेंद्र साहू, पंचू राम साहू, प्रमिला साहू, सुनीता साहू, पिलेश्वरी साहू, सोनकुमारी, सुखदई, पार्वती साहू, थल कुमारी, खेमलता साहू, चमेली साहू, हेमलता साहू, अंजू साहू, उर्मिला साहू, लता साहू सहित साहू समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *