आईटीआई बस्तर के प्रशिक्षण अधीक्षक गंगाराम ठाकुर सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी गई

बस्तर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बस्तर के प्रशिक्षण अधीक्षक गंगाराम ठाकुर 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर संस्था परिवार ने आईटीआई परिसर में उनके सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया।

समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ. ए.के. माण्डले ने की। उन्होंने अपने संबोधन में श्री ठाकुर की लंबे समय तक दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संस्था के विकास, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और सरल स्वभाव से संस्था के अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी श्री ठाकुर के साथ बिताए गए अनुभव साझा किए तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दीं। संस्था परिवार की ओर से उन्हें स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने विदाई संबोधन में गंगाराम ठाकुर ने संस्था परिवार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे सेवाकाल के दौरान उन्हें सभी का सहयोग, स्नेह और सम्मान मिला, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे।

सौहार्दपूर्ण और भावुक माहौल में आयोजित यह विदाई समारोह संस्था परिवार की शुभकामनाओं के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *