० गांव लौटने पर किया गया भव्य स्वागत
रायपुर/अभनपुर। क्षेत्र के ग्राम उगेतरा की बेटी नेहा साहू ने सीआरपीएफ की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद गांव लौटने पर नेहा साहू का भव्य स्वागत किया गया।अभनपुर जनपद उपाध्यक्ष खेलू राम साहू, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक राघवेंद्र साहू, नेहा के पिता रिखीराम साहू व माता खुमारी साहू, नरोत्तम साहू बैसाखू साह चंदू साहू एवं गांव के सरपंच पंच और गांव के प्रमुखजनों तथा ग्रामीण साहू समाज ने बिटिया नेहा साहू का अभिनंदन किया।