जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल अंतर्गत वल्लभभाई पटेल शक्ति केंद्र के गांधीनगर वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 147 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी शशिनाथ पाठक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कविता शेट्टी, रुखसाना अली, मंजू सिंह चौहान, नीलम सिंह, काजल शेट्टी, रेणुका बेन, ज्योतिका, चंदा नायडू, सुशीला नायडू, पुष्पा वेल, सत्या नायडू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति की सहभागिता रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।