OPD में डॉक्टर की टेबल के नीचे बैठा मिला ज़हरीला कोबरा, मची भगदड़

कोरबा। ज़िले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओपीडी (OPD) कक्ष में एक बेहद ज़हरीला कोबरा सांप निकल आया। डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के ठीक नीचे फन फैलाकर बैठे कोबरा को देखते ही वहां मौजूद मरीजों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

फुफकार की आवाज से हुआ खुलासा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओपीडी में इलाज के दौरान टेबल के नीचे से अचानक फुफकारने की तेज़ आवाज सुनाई दी। जब अस्पताल कर्मियों ने नीचे झांककर देखा, तो वहां एक नाग फन फैलाए बैठा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए आनन-फानन में ओपीडी कक्ष को तुरंत खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित दूरी पर भेजा गया।

RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

अस्पताल प्रबंधन ने बिना समय गंवाए ‘रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी’ (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सांप को पकड़कर उसके प्राकृतिक रहवास (जंगल) में छोड़ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *