बस्तर जिले में 13 जुलाई से एचपीवी टीकाकरण सप्ताह

०  अनेक विभाग करेंगे अभियान में सहयोग 
जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में 10 जुलाई को जगदलपुर में एचपीवी टीकाकरण पर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में एचपीवी वैक्सीन एवं टीकाकरण से संबंधित जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री ने दी। डीपीएम डॉ रीना लक्ष्मी ने एनीमिया मुक्त भारत अभियान के बारे में बताया। बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं खंड स्रोत समन्वयकों को शासकीय एवं निजी हाई स्कूलों में अध्यनरत 14 से 15 वर्ष आयु तक के योग्य किशोरी बालिकाओं की सूची एवं अभिभावकों के साथ काउंसलिंग बैठक जल्द से जल्द आयोजित करने के निर्देश दिए। डीईओ बीआर बघेल ने सभी बालिकाओं को शत प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण मे सहयोग करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक ने जानकारी देते हुए कहा कि 13 से 18 जुलाई तक जिले में विशेष एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के रूप मे मनाया जाएगा। अंतर्विभागीय समन्वय एवं सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाएंगे। बैठक में शिक्षा विभाग से डीपीसी अशोक पांडेय, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक श्री बस्तिया एवं खंड चिकित्सा अधिकारी, महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *