​बस्तर सांसद महेश कश्यप की बड़ी पहल: 67 जरूरतमंदों को वितरित 10 लाख के स्वेच्छानुदान चेक

० ​सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व,कठिन समय में हर नागरिक के साथ खड़ी है सरकार – महेश कश्यप

​जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद 67 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।

​सांसद महेश कश्यप ने कहा सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है,बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में उसके साथ संबल बनकर खड़े रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

​उन्होंने आगे कहा कि यह सहायता केवल एक आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता,विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। विपरीत और कठिन समय में मिला यह सहयोग हितग्राहियों को मानसिक व आर्थिक संबल प्रदान करेगा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की नई शक्ति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *