गिरफ्त में खाल के लिए बाघों का शिकार करने वाला गिरोह

0  गिरोह में इंद्रावती टाइगर रिजर्व का चौकीदार और दो पूर्व नक्सली भी शामिल 
0 8 आरोपी गिरफ्तार, बाघों की 3 खालें जप्त 
(अर्जुन झा)जगदलपुर। बस्तर संभाग के इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आईटीआर) क्षेत्र में बाघों के शिकार और उनकी खाल की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मामले में आठ आरोपी पकड़े गए हैं, जिनमें दो आत्मसमर्पित नक्सली और इंद्रावती टाइगर रिजर्व का एक चौकीदार भी शामिल हैं।


छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र शासन के वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आईटीआर का चौकीदार समेत महाराष्ट्र के दो आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क अबूझमाड़ से महाराष्ट्र सीमा तक सक्रिय था। वन विभाग इस अंतर्राज्यीय तस्करी के मास्टर माइंड व गिरोह में शामिल लोगों की पतासाजी के साथ इनके जुड़े नेटवर्क को खंगाल रहा है। मामले में 5 बाघों की खाल की तलाश जारी है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उप संचालक संदीप बल्गा ने बताया कि तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया है। 7 आरोपियों को ज्यूडिशियरी रिमांड पर भेजा गया है। अब तक तीन बाघों की खालें बरामद की जा चुकी हैं। साथ ही वन विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *