० पाथरी संकुल के प्रधान पाठकों की हुई बैठक
बकावंड। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव के निर्देश पर बकावंड ब्लॉक के पाथरी संकुल में समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी विद्यालयों में वीएसके एप, विनोबा एप, मध्यान्ह भोजन तथा अन्य ऑनलाइन प्रविष्टियां प्रतिदिन एवं समय पर 100 प्रतिशत पूर्ण करें। विद्यालय परिसर एवं कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाए। विद्यार्थियों का अध्ययन, अध्यापन नियमित, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया जाए। शासन के सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित संकुलों के प्रधान पाठक, संकुल समन्वयक, विकासखंड स्तरीय अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच भी उपस्थित रहे।